आंवले का मुरब्बा के फायदे / सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? -nirogi rahane ke liye kya karna chahie

nirogi rahane ke liye kya karna chahie – आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए आंवले के छलनी में घीस ले, फिर उसमे आंवलो की आवश्यकतानुसार चीनी मिला ले, अब इसको धीमी आंच पर गर्म कर ले. अब इसमें से ढेढ़ तार की चासनी निकल ले. अब इसमें इलायची व् केसर डालकर अच्छी तरह मिला कर कांच की बोतल में डाल ले. इस तैयार मुरब्बे के आपको अनेको लाभ मिलेंगे.

कोकोआ से बनी चॉकलेट

70 फीसदी से अधिक कोकोआ की मात्रा वाले चॉकलेट में काफी प्रोटीन और विटामिन बी होता है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में फैट बर्न होता है जिससे आपकी त्वचा और आपके बाल बेहतर होते हैं।

पिएं तांबे के बर्तन से पानी

रोजाना रात को अपने पास एक तांबे के लोटे या तांबे के किसी दूसरे बर्तन में पानी भरकर जरूर रखें। सुबह जब नींद खुले तो सबसे पहले तांबे के लोटे या तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं। ऐसा करने से पेट साफ रहता है। गैस व एसिडिटी की शिकायत नहीं होती है साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगती है।

खाने के साथ न करें पानी का सेवन

खाना खाने से एक घंटा पहले व एक घंटे बाद पानी न पीएं। भोजन के साथ-साथ पानी पीने की आदत छोड़ दें। भोजन से तुरंत पहले या तुरंत बाद में पानी पीने की आदत शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है।

कद्दू –

इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो झुर्रियों को आने से रोकता है, और आपको बनाए रखता है जवां।

कि‍वी- 

इसमें आपके लिए भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स हैं और विटामिन-सी भी। प्रतिदिन इसका सेवन आपको जवां बनाए रखेगा।

डार्क चॉकलेट- 

प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना, न केवल आपको जवां बनाए रखने में सहायक है बल्‍कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को बचाता है।

जैतून- 

जैतून के तेल काे खाएं या त्वचा पर लगाएं। यह हर तरह से आपको जवां बनाए रखने में कारगर है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरा जैतून आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

भारत में योग का विशेष स्थान क्या है

भारत में योग का विशेष स्थान है प्रचीनकाल से योग को सेहत और स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना गया है। पहले हमारे पूर्वज और प्राचीन ऋषियों की आयु काफी लम्बी हुआ करती थी क्योकि वो नियमित रूप से योग साधना करते थे योग इंसान को सिर्फ रोग मुक्त ही नहीं रखता बल्कि स्वस्थ और जवान भी रखता है। सदा जवान बने रहने के लिए योग करना सबसे सेहतमंद उपाय है सदा जवान रहने के लिए नियमित रूप से योग कीजिये।

 
व्यायाम- 
योग के बाद कसरत या व्यायाम भी जवान बने रहने के लिए ये उत्तम क्रिया है। नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर के सभी अंग स्वस्थ और मजबूत बने रहते हैं, जिससे शरीर में किसी प्रकार का रोग नहीं होता और शरीर स्वथ्य होने से जल्दी बुढ़ापा नहीं आता। व्यायाम से शरीर के सभी भाग क्रियाशील और मजबूत बनते हैं। सदा जवान दिखने के लिए नियमित व्यायाम कर सकते है।


खुश रहना- 
खुश रहना चिकित्सा पद्धति की तरह ही है जब इंसान खुश रहता है तो नकारात्मक चीजों से दूर रहता है दिमागी परेशानियों से दूर रहता है, जो स्वास्थ्य शरीर और उत्तम जीवन के लिए विशेष महत्व रखता है। सदा जवान बने रहना है तो हर वक्त और हर परिस्थिति में खुश रहना एक अच्छी क्रिया है।

 
सही आहार- 
आहार ही औषधि होती है। इसलिए सही आहार लें, सही आहार से शरीर के सभी अंगों को सही पोषण मिलता है और सही पोषण हमारे शरीर को बिमारी मुक्त रखता है. शरीर में बिमारी न होने और हर अंग मजबूत रहने से इंसान हमेशा जवान दिखाई देता है।

   
गांठ गोभी (ब्रॉकली)
ब्रॉकली फाइबर्स और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत हैं। इससे न केवल वजन नियंत्रण में रहता है बल्कि दिल की बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

 
समय पर नींद- 
आहार के बाद आता है समय पर नींद जब हम समय पर सोते और उठते हैं, उसका हमारे शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर का आन्तरिक भाग शांत रूप से कार्य करता है। अगर आप सदा जवान दिखना चाहते हैं तो समय पर सोये और उठें सोने के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय सही होता है।

खूबसूरत और जवान दिखने /

खूबसूरत और जवान दिखने के लिए अपनी जीवनशैली में नियमितता बनाएं रखना जरूरी है। समय पर भोजन, थोडा व्यायाम और अच्छी नींद त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। तनाव का शरीर पर गहरा असर पडता है। तनाव को दूर करने के लिए रोजाना योग क्रियाएं करनी चाहिए। अपने भोजन में नींबू और मलाई निकला दूध अवश्य लें। 

   
चमकदार त्वचा : 
इस उम्र में त्वचा में डिहाइड्रेशन अधिक होता है। इस वजह से त्वचा नमीं खो देती है। इसके लिए नहाने से पहले जैतून या बादाम के तेल की मालिश करनी चाहिए। नहाते समय बाथ टब या शावर का उपयोग करें। ऎसा करने से त्वचा पानी को एब्जार्ब करती है और रीहाइड्रेट हो जाएगी। त्वचा को कभी भी रगड कर नहीं पोंछना चाहिए। ताकि पूरा पानी न सूखे। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी। सिंथेटिक वस्त्रों का इस्तेमाल कम करें। सप्ताह में एक बार पैडिक्योर और मैनीक्योर अवश्य करें। 

 
खानपान : 
त्वचा को खूबसूरत बनाएं रखने के लिए ताजे व रसीले फलों का नियमित रूप से सेवन करें। फलों का रस पीने की जगह आप फलों का ही सेवन करें। इससे पाचनतंत्र ठीक रहेगा। सप्ताह में दो बार 2 चम्मच शहद, 15 से 20 बूंदे नींबू का रस, घी व 1 चम्मच ओटमील डाल कर पेस्ट की तरह चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

 
अन्य उपाय : 
क्रीम या लोशन को चेहरे के साथ हाथों और गर्दन पर लगाएं। सप्ताह में एक बार मिल्क बाथ जरूर लें। नहाते समय एक बाल्टी पानी में 1 कप दूध या एक चम्मच मिल्क पाउडर डाले। साथ ही इसमें कुछ बूंदे चंदन के तेल और परफ्यूम की डालकर नहाएं। इससे त्वचा चमकदार बनेगी। उपरोक्त उपायों को अपनाकर आप अपनी बढती उम्र को ठहराव दे सकते हैं और ढलती उम्र में भी आप जवान और खूबसूरत दिख सकती हैं।

  
चुकंदर
चुकंदर में बीटाकैनिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।


मशरूम
मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और इसमें विटामिन-ई के साथ ही सेलेनियम भी पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों से बचाने के साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है।


► काबुली चना
काबुली चने में मौजूद प्रोटीन्स, दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह आपकी त्वचा और बालों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं।
 
 

निष्कर्ष:

आंवले का मुरब्बा एक प्राकृतिक औषधि है जो शरीर को भीतर से मजबूत और त्वचा को बाहर से निखरता है।
यह पाचन तंत्र सुधारता है, रक्त को शुद्ध करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और बालों तथा त्वचा को पोषण देता है। नियमित सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आयुर्वेद में इसे “रसायन” कहा गया है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

Leave a Comment